BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा की चौथी लिस्ट और नीमच-मंदसौर का.. <<     KHABAR : ग्रामीण अंचल में निवासरत राकेश को.. <<     KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने गांधी स्मारक.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : शमशाबाद में आज से होगा नेशनल चौंपियनशिप.. <<     BIG NEWS : गांधी जयंती के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन,.. <<     KHABAR : राजस्थान से देवास पहुँचे वीर शिरोमणि.. <<     REPORT : केबिनेट मंत्री ने किया 49.14 लाख रुपये की.. <<     KHABAR : नशा मुक्त समाज हम सब की जिम्मेदारी है,.. <<     KHABAR : श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान ने किया राष्ट्रपिता.. <<     KHABAR : तीन विकास खंडों के ग्रामों में विकास रथ के.. <<     KHABAR : स्वीप आइकॉन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश.. <<     KHABAR : श्रृद्धालय वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : सम्पत्ति विरूपण के तहत 24 घंटे में.. <<     KHABAR : राजा भोज उद्यान में स्वयं सहायता समूह ने.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान तीन अक्टूबर को सातदेव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 11:11 am
NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हुआ 18 हजार हेलमेट का निशुल्क वितरण, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की प्रेरणा से चित्तौड़गढ़ में बना रिकॉर्ड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की प्रेरणा से चित्तौड़गढ़ में इंडिया बुक रिकार्ड और एशिया बुक रिकार्ड बना है। चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की और से इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुवे कार्यक्रम में 18 हजार हेलमेट का निशुल्क वितरण किया गया। इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और बरसात के दौरान भी लोग स्टेडियम में डटे रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की प्रेरणा से हेलमेट वितरण का निर्णय किया था। मन की बात कार्यक्रम इस आयोजन के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है।

चित्तौड़गढ़ शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की और से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुलाया गया। चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्टेडियम में पहुंचे। यहां नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में काउंटर बनाए गए थे। इसमें सभी लोगों को हेलमेट दिए गए। बाद में स्टेडियम में समारोह का आयोजन हुआ। 

इस समारोह को  संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट उपलब्ध करवाए हैं। आज हम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश भर में 5 लाख दुर्घटनाएं वर्ष भर में होती है और डेढ़ लाख मृत्यु होती है। कुछ लोग ऐसे हेलमेट उपयोग करते हैं जो खुद ही मृत्यु के कारण बन जाते हैं। लेकिन आज संस्थान ने उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट को देने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैंए जिनमें तीन.तीन एंबुलेंस सहित वर्तमान में एक नई एंबुलेंस की सेवा भी शुरू की जा रही हैए जिसमें डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने आज 18 हजार निशुल्क हेलमेट बांट कर रिकॉर्ड बनाया है और वैसे भी चित्तौड़गढ़ का रिकॉर्ड तो टूटता नहीं है। साथ ही जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बहुत बड़ी 13 हजार करोड रुपए की योजना का शुभारंभ भी किया है। इस योजना के माध्यम से हस्तशिल्प कम करने वाले लोगों को लोन के माध्यम से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस योजना को शुरू करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर चिरंजीव योजना कर दिया गया। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है उन लोगों को बहुत जल्द उनके नंबर पर एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे वह अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समारोह को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने संबोधित किया। समारोह का संचालन सांसद प्रवक्ता अनिल सिसोदिया ने किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, विधायक ललित ओस्तवाल, अर्जुन जीनगर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट आदि मंचासिन थे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा व श्रवण सिंह राव, विनोद चपलोत, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान के गोविंद गोपाल ईनाणी, सचिव भरत माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं को संभाला।

केंद्रीय मंत्री ने दिया वर्चुअल संबोधन-
कार्यक्रम समारोह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट का अधिक उपयोग करना चहिए। इससे सड़क हादसे में होने वाली मौत के मामलों में कमी आयेगी। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की प्रेरणा से हेलमेट वितरण के कार्य की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल सम्मिलित होकर हेलमेट की उपयोगिता का संदेश दिया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन-
विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अवलोकन किया। ओबीसी मोर्चा के गोटू सुथार ने प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदर्शनी में आए हस्तशिल्प का स्वागत किया। 

स्टेडियम में बने रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र सौंपे-
सांसद प्रवक्ता अनिल शिशोदिया ने बताया कि इस दौरान 16 हजार ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से और करीब दो हजार ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन कर हेलमेट का निशुल्क वितरण का रिकॉर्ड बनाया गया। चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन करने वाले लाभार्थियों को अपने वाहन व दस्तावेजों को साथ लेकर आने थेए जिससे पंजीयन करने वाले का सत्यापन कर हेलमेट का वितरण किया गया। यहां समारोह में इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड व एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंचे, जिन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को यहां बनाए गए रिकोर्ड के प्रमाण पत्र सौंपे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE