BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 3:34 pm
BIG NEWS : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र और विकास का दावा, जब पिपलिया मंडी पहुंची वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा तो सामने आया कड़वा सच, कांग्रेसियों ने लगाया ये बड़ा आरोप, बीजेपी ने गिनाई उपलब्धियां, पढ़े महावीर सैनी के साथ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नीमच व मंदसैर जिले के नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलया मंडी पहुंची। यहां स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही इस चुनाव में मतदान करने से पहले मतदाताओं का मूड भी जाना। 

भाजपा के शासन में लगातार बढ़ी महंगाई-
भाजपा के शासन में लूट हो रही है। महंगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जीएसटी से हर वर्ग को नुकसान हो रहा है। किसान भाजपा से त्रस्त हो गया है। नगर में ओवरब्रिज की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। व्यापार चौपट हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार होते हुए भी वार्डों के विकास के लिए 13 करोड़ रूपये की राशि दी थी। कांग्रेस कभी भी कोई भेदभाव नहीं करती है। वर्तमान में ईमारतें खड़ी है। नगर में अस्पताल है, लेकिन चिकित्सकों की सुविधा नहीं है। कॉलेज की बिल्डिंग तैयार है, लेकिन प्रोफेसर नहीं है। मंडी है तो सचिव नहीं है। इस ओर भाजपा का कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस के शासन में गाडगिल डेम बना। चल्दू डेम अस्तित्व में आया। भाजपा चंबल से पानी लाने की योजना में 10 साल लेट है। कांग्रेस की योजनाओं की वजह से ही आज भाजपा एक दिन छोड़कर पानी दे पा रही है। भाजपा के सांसद अफीम मार्फिन के नाम पर काश्तकारों को बेवकूफ बनाते हैं। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है और विकास सुस्त पड़ा है।
--
कांग्रेस के समय में 8 दिन में आता था नल-
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। आज नगर में 6 करोड़ की लागत से निर्मत 30 बिस्तर का अस्पताल बना है। ओवरब्रिज निर्माण सहित कई कार्य हुए हैं। 3 करोड़ रूपये की लागत से डाक बंगला बनाया है। वित्त मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने विधानसभा क्षेत्र में 561 करोड़ की लागत से सड़के बनवाई है। नगर परिषद की बिल्डिंग बनी है। कुछ रोड का अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। कांग्रेस के शासन में नगर की जनता को 8 दिन छोड़कर पानी मिलता था। 
कांग्रेस की 15 महिने की कमल नाथ सरकार में मात्र एक गोशाला का निर्माण हुआ है। उक्त गोशाला की व्यवस्थाओं का संचालन भी आज ग्रामीण डोनेशन देकर कर रहे हैं। कांग्रेस के समय में किसानों को बिजली नहीं मिलती थी। आज सीएम शिवराज के कार्यकाल में किसानों को 12 घंटे लाइट मिल रही है। वर्तमान में 876 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर काम किया जा रहा है। वित्त मंत्री देवड़ा व सीएम के नेतृत्व में नगर लगातार विकास कर रहा है। क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है। 
-
मतदाताओं के बोल-
प्रदेश के साथ ही हमारे क्षेत्र में भी समय-समय पर दोनों ही बड़ी पार्टी कांग्रेस व बीजेपी ने शासन किया है। विकास भी हुआ है। लेकिन दोनों ही सरकारों की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। पिपलिया मंडी बड़ा नगर है, लेकिन यहां अभी तक खेल मैदान नहीं बन पाया है। जनरल मैदान में नेताओं से मिलीभगत कर भूमाफियाओं ने अपना अतिक्रमण जमा लिया है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। सरकारी कामकाज के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस बार विकास व रोजगार को मुद्दा बनाएंगे। इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रख अपना उम्मीदवार चुनेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE