BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : तरूण बाहेती मित्र मंडल करेगा जन आक्रोश यात्रा की अगवानी, महू रोड़ पर दक प्लाजा के सामने के होगा यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी का भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जन आक्रोश यात्रा का आज 19 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे नीमच आगमन हो रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध पूरे प्रदेश में निकल रही यात्रा के नीमच में प्रवेश पर तरुण बाहेती मित्र मंडल द्वारा महू रोड़, दक प्लाजा के सामने यात्रा की अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती द्वारा यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा, जिला प्रभारी नूरी खान का भव्य स्वागत किया जाएगा। 
कांग्रेस नेता भगत वर्मा व संदीप राठौर ने बताया कि प्रदेश की 18 वर्षों की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है एवं सरकार के विरुद्ध जन जन में आक्रोश है। इसी को लेकर जनता की आवाज़ बुलंद करने कांग्रेस पूरे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। नीमच विधानसभा में यात्रा के प्रवेश पर महू रोड़, दक प्लाजा के सामने दोपहर 3.30 बजे यात्रा की अगवानी की जाएगी। उसके पश्चात यात्रा तिलक मार्ग होते हुए फोर जीरो चौराहे पर विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी। जिसमें प्रखर वक्ता जीतू पटवारी और राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा, जिला प्रभारी नूरी खान एवं अन्य नेतागण आमसभा को संबोधित करेंगे। तरुण बाहेती मित्र मण्डल ने सभी साथियों से भूपेश ट्रैक्टर्स, दक प्लाजा के सामने, महू रोड नीमच पर पहुंचकर यात्रा के स्वागत की अपील करी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE