नीमच। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ निकल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज 20 सितम्बर को जावद विधानसभा में प्रवेश करेगी। रैली रूपी यात्रा में नीमच जिले के यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री व राऊ के विधायक जीतू पटवारी, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी कुलदीप इंदौरा, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, विधायक कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित अन्य विधायक साथ रहेंगे।
भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित जनाक्रोश यात्रा आज लगभग प्रातः11.30 बजे सरवानिया महाराज पहुंचेगी जहां जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता सत्यनारायण पाटीदार मित्र मण्डल द्वारा यात्रा का व यात्रा में आ रहे सभी नेताओं को ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। यात्रा के स्वागत को लेकर सत्यनारायण पाटीदार मित्र मण्डल द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।
सरवानिया महाराज में आमसभा पश्चात यह यात्रा धामनिया, लासूर, और बांगरेड़ पहुंचेगी। सत्यनारायण पाटीदार मित्र मण्डल ने जावद विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित रैली का व वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत करें।