BREAKING NEWS
BIG NEWS : पुलिस थाना शामगढ की चौकी चंदवासा को.. <<     NEWS : यूनिटी स्पोर्ट्स क्लब, मोर्निंग फुटबाल.. <<     KHABAR : 1 दिसम्बर को होगी मतगणना के लिये नियुक्त.. <<     KHABAR : एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों को.. <<     KHABAR : माध्यमिक विद्यालय छोटी कसरावद के प्रधान.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम लेवड़ा और बघाना का सोनू.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर.. <<     KHABAR : श्वानों का आतंक जारी, राष्ट्रीय पक्षी मोर.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग की चेतावनी, एमपी में फिर होगी.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य विभाग ने किया.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत.. <<     GOOD NEWS : तलाक लेने आई महिला का बसा घर, पुलिस.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर.. <<     BREAKING: राजधानी में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में.. <<     KHABAR : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पालिका.. <<     BIG NEWS : उदयपुर-इंदौर वीर भूमि एक्सप्रेस और काली.. <<     KHABAR : विधानसभा चुनाव-2023 के अंतर्गत कलेक्टर ने.. <<     REPORT : नियुक्ति और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की छः विधानसभा.. <<     KHABAR : गेंहूं फसल में जड़ माहू कीट लगने पर इन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 5:17 pm
BIG NEWS : मंत्री हरदीप सिंह डंग का विधानसभा क्षेत्र और दल बदलने की राजनीति, जब चुनावी यात्रा लेकर सीतामउ पहुंची वॉईस ऑफ एमपी की टीम तो आमने-सामने हुए कई नेता, बोले- खून के आंसू रो रहा किसान, पढ़े महावीर सैनी के साथ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नीमच व मंदसौर जिले के नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सीतामउ पहुंची। यहां स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही इस चुनाव में मतदान करने से पहले मतदाताओं का मूड भी जाना। 
--
जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश है-
भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान, व्यापारी सहित हर तबका परेशान हो चुका है। विकास के खोखले दावे करने वाली भाजपा का चेहरा अब मतदाताओं के सामने आ गया है। मंत्री हरदीप सिंह डंग के विधानसभा क्षेत्र सीतामउ में सिर्फ कागजों में विकास हुआ है। इस क्षेत्र में अस्पतालों व स्कूलों की स्थिति चौंकाने वाली है। अस्पताल में चिकित्सकों व स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। जब डंग कांग्रेस के विधायक थे तब कमल नाथ ने स्टेडियम की सौगात दी थी। सीतामउ जल आंवर्धन चंबल योजना की डीपीआर तत्कालीन कांग्रेस सरकार में बनी थी, जिसका क्रियान्वयन आज तक नहीं हो पाया है। वर्तमान में 3 से 4 दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। 2019 में अतिवृष्टि से सीतामउ-धतुरिया अंतरराष्ट्रीय पुल जो दो राज्यों को जोड़ता है, उसका अभी तक टेंडर नहीं हो पया है। भाजपा के मंत्री बनने के 3 साल बाद चार बार टेंडर निकाले गए, लेकिन कोई बिल्डर टेंडर भर ही नहीं रहा है, क्योंकि ये भ्रष्टाचार की सरकार है। उन्हें पता है 50 करोड़ का टेंडर डालेंगे तो 25 करोड़ तो भाजपा के नेताओं को ही देने पड़ेंगे। ये लोग सीएम राइज की बात करते हैं, लेकिन यहां बच्चे भैंसों के तबेलों में पढ़ रहे हैं। क्षेत्र में सिर्फ भाजपा व मंत्री डंग का विकास हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। 25 दिनों से मंडी बंद है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 
--
भाजपा की सरकार ने दी कई सौगातें- 
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने समूचे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। भाजपा के शासन में क्षेत्र को सीएम राइज स्कूल, सामूदायिक भवन, फोर लाइन की सौगातें मिली है। भाजपा की सरकार ने गांव-गांव व गली-गली में सीसी रोड का निर्माण करवाया है। हमारे क्षेत्र में विकास के नाम पर अब कोई काम नहीं बचा है। सीतामउ नगर में तालाब के लिए बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। मप्र का सुवासरा विधनसभा क्षेत्र ही है जहां प्रदेश में सबसे पहले गो अभ्यारण आ रहा है। किसान के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 22 अरब की योजना पर काम कर रहे हैं। क्षेत्र में कॉलेज बने हैं। सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी हो गया है। भाजपा के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने समूचे प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सोसायटी द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज वसूलते थे। लेकिन आज शिवराज सरकार 0 प्रतिशत ब्याज पर पैसा देती है। कमल नाथ ने सत्ता में आते ही शिवराज सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। लेकिन भाजपा ने इन योजनाओं को जनता के हित में फिर से शुरू करवा दिया है। प्रदेश के साथ ही मंत्री डंग का विधानसभा क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है। इस बार भी भाजपा बहुमत के साथ वापसी करेगी और जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। विधानसभा क्षेत्र में जन-जन का समर्थन मंत्री डंग को मिल रहा है। 
--
मतदाताओं के बोल- 
हमारे क्षेत्र में दोनों ही पार्टी के नेता सत्ता में रहे हैं। समय-समय पर विकास भी हुआ है। रोड बने हैं, बिजली मिलती है। लेकिन आज का नौजवान पढ़ा-लिखा शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। क्षेत्र में रोजगार का अभाव है। इस वर्ष अल्प वर्षा की स्थिति से किसान भाईयों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन नेताओं को इस बात की कोई खास चिंता नहीं है। अभी तक सुबे के मुखिया ने खराब हुई फसलों का मुआवजा देने का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता जरूरत पड़ने पर पाला बदल लेते हैं। यूरिया का कट्टा आज 270 रूपये में मिल रहा है। किसानों की जरूरत से जुड़ी प्रत्येक वस्तुओं के दाम तीन गुना हो गए हैं। मंडी बंद पड़ी है। लेकिन नेताओं को सिर्फ वोट से मतलब है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE