BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 12:43 pm
REPORT : कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को आवास के लिए ढाई लाख रुपये, किसानों का कर्जा होगा माफ, बेरोजगारों को सरकार देगी नौकरी, जनाक्रोश यात्रा में कांतिलाल भूरिया ने कहा, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। नगर में बुधवार शाम को जन आक्रोश यात्रा का आगमन हुआ। राजीव गांधी मैदान पर आम सभा आयोजित की गईं जिसमें आसपास के ग्रामों से बड़ी तादाद में ग्रामीण जन एवम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए बता दे कि दोपहर को होने वाला कार्यक्रम देर शाम आयोजित किया गया। सबसे पहले युवा कांग्रेस नेता डॉ विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा तेज बारिश के चलते किसानों की फसलें तबाह हुई है कोई भी सरकार का नुमाइंदा किसानों की फसलें देखने तक नही आया। भाजपा के राज में किसी की भी कोई पूछ परख नही है। गरीब जनता और आदिवासियों का शोषण कर रही है सरकार।

 

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ गोविंद मुजालदा ने कहा भाजपा के राज में जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ रही है। किसान सहित सभी वर्ग परेशान है अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही। कांग्रेस के जिला प्रभारी जयसिंह ने भी संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त भी जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने कहा जनता परेशान है साढ़े अठारह साल की भाजपा की सरकार हो चुकी हे महंगाई चरम पर है इस बार भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

 

डावर ने डावर ने कहा प्रदेश में महिलाओं आदिवासियों पर आयदिन अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है जिसको देखते हुए कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकाली है जिसे प्रदेशभर में अपार समर्थन मिल रहा है कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र अनुसार हमारी सरकार जनता और किसानों के लिए काम करेगी  और सभा के अंत में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान के संयोजक कांतिलाल भूरिया ने आम को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को जमकर अड़े हाथों लेते हुए कहा,भाजपा सरकार झूठ की सरकार हैं शिवराजसिंह चौहान घोषणा पर घोषणा कर रहे हे अठारह साल तक तो कुछ नही किया प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे है। दो महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है सरकार बनते ही सबसे पहले हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। पिछले अठारह साल की भाजपा सरकार से जनता और किसान त्रस्त है

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो  आवास के लिए ढाई लाख रुपए देगी ताकि गरीब का मकान अच्छा बन सके। वहीं मंच से भूरिया ने केदार डावर को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधायक उम्मीदवार भी बताया। कार्यक्रम के समापन पश्चात ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में महामहिम राज्यपाल के नाम जक्षेत्र में अतिवृष्टि से फसलों की नुकसानी को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत जायसवाल,देवनारायण सिंह ठाकुर, रेसला ब्राह्मने, बियानसिंह पटेल,कुवरसिंह पटेल,कैलाश बामनिया,रायला बिल्लोरे,कुलदीप चौहान, मालसिंह आवासे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE