BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 4:54 pm
BIG NEWS : भाजपा को सत्ता में लौटाने वाले मंत्री हरदीप सिंह डंग और वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा, जब पहुंची विधानसभा क्षेत्र सुवासरा तो सामने आया ये सच, फिर जैसे ही कांग्रेसियों ने खोली पोल, भाजपा उतरी बचाव में, पढ़े महावीर सैनी के साथ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नीमच व मंदसौर जिले के नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में कल बुधवार को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सुवासरा पहुंची। यहां स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही इस चुनाव में मतदान करने से पहले मतदाताओं का मूड भी जाना। 

क्षेत्र का नहीं मंत्री डंग व भाजपाइयों का विकास हुआ-
विधानसभा क्षेत्र सुवासरा में भाजपा के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है। हमारा क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से ही व्यापार चौपट है। क्षेत्र का शिक्षित युवक बेरोजगार है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। हॉस्पिटल को रैफरल अस्पताल के नाम से जाना जाता है। कांग्रेस के शासन में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए थे। आज किसान की फसल अल्प वर्षा की वजह से पूरी तरह से चौपट हो गई है। लेकिन खुद को किसान का बेटा कहने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अभी तक मुआवजा देने ऐलान नहीं किया है। जबकि कांग्रेस के कमल नाथ ने बिना सर्वें के प्रदेश के किसानों को मुआवजा बांटा था। खराब फसलों की स्थिति देखने के लिए कमल नाथ खुद खेतों में पहुंचे थे। आज भाजपा का एक भी नेता किसानों की सुध लेने खेतों तक नहीं पहुंचा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यहां सिर्फ मंत्री डंग व बीजेपी के नेताओं का विकास हुआ है। वर्तमान की ये सरकार 50 प्रतिशत कमिशन वाली सरकार है। मंत्री डंग जब कांग्रेस में थे तब गाय की बात करते थे लेकिन आज गो माता के नाम पर कुछ नहीं बोलते। ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए आम जनता को धरना देना पड़ता है। क्षेत्र की सड़कों की स्थिति दयनीय है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में मंत्री कुछ भी काम नहीं होने देते हैं। गरीब लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं। बिकाउ विधायकों ने कमल नाथ की सरकार को गिराया था। ये मंत्री डंग भी उन्हीं बिकाउ नेताओं में शामिल है।

मंत्री डंग के कार्यकाल में मिली कई सौगातें-
मंत्री डंग ने समूचे विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए हैं। मंत्री के कार्यकाल में 1.5 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी, 1.30 लाख रूपये का स्टेडियम, 1.10 लाख रूपये का गार्डन बनकर तैयार हुआ है। 7 करोड़ की लागत का बस स्टैंड बनने वाला है, जिसका भूमिपूजन होकर कार्य प्रगति पर है। 1662 करोड़ रूपये की गांधी सागर सिंचाई परियोजना पर काम हो रहा है। आंबेडकर भवन बनकर तैयार है, जहां सार्वजनिक व सामाजिक कार्यक्रम आसानी से हो रहे हैं। 19 करोड़ की लागत का कॉलेज बनाया है। सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी हो गया है। बायपास का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जल्द ही ब्रिज का काम भी शुरू होने वाला है। मंत्री डंग के तीन साल के कार्यकाल में बहुत काम हुए हैं। कांग्रेस के कमल नाथ व अन्य मंत्री डंग की सुनवाई नहीं करते थे। इसीलिए इन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा था। कमल नाथ ने 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। लेकिन अन्नदाता उलटा डिफॉल्टर हो गया। बाद में जैसे ही शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी तो इन किसानों को राहत मिली। सीएम शिवराज किसानों व गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। वर्तमान में लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह राशि मिल रही है। अभी लाडली बहना आवास व लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को पक्का मकान मिल रहा है। कांग्रेस जनता से झूठे वादे करती है। इस बार फिर जनता विकास को चुनेगी। 

मतदाताओं के बोल- 
विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्र में आ रहे हैं। विकास के दावे कर रहे हैं। लेकिन हकीकत इन दावों से बिल्कुल जुदा हैै। चुनाव निपटते ही ये नेता फिर जनता को 5 साल के लिए भूल जाएंगे। इस बार स्थानीय मुद्दों के आधार पर विकासवादी सोच के प्रत्याशी को अपना नेता बनाएंगे। क्षेत्र में बेरोजगारी भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है। सुवासरा में रेलवे स्टेशन है, लेकिन नाममात्र की ट्रेनों का स्टॉपेज होता है। जनता को ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए धरना देना पड़ता है। अस्पताल में मशीनें बंद पड़ी है। प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। चुनावी साल में सीएम घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन अन्नदाता के लिए अभी तक भी मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE