BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 2:25 pm
KHABAR : करोड़ो रूपये का राजस्व देने वाली नीमच कृषि मंडी के हाल बेहाल- नवीन कुमार अग्रवाल, आप नेता ने लगाए सरकार पर आरोप, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच । सम्पूर्ण देश में जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाले सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधि नीमच कृषि मंडी के प्रति कितने सजग है यह मंडी की अव्यवस्था देखकर स्वतः ही लगाई जा सकती है. जहां अन्नदाता किसान के लिए न पीने के पानी की व्यवस्था है, न साफ सफाई की व्यवस्था है और न ही  स्वच्छता आंदोलन का ढोल पीटने वाले शिवराज के राज में शौचालय की उत्तम व्यवस्था है ,उक्त तंज कसते हुए आप के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी  देते हुए बताया की   प्रातःकाल लहसुन मंडी नीमच का निरीक्षण किया तो वंहा चारो और गंदगी व्याप्त है साथ ही बाउंड्री वाल से सीमेंट कंक्रीट तक गाजर घास ने अपना  साम्राज्य स्थापित कर रखा है। रात्रि में  आने वाले किसानो  को जहरीले जानवरो का डर  रहता है ,दूसरी और मंडी में जो टंकिया पीने के पानी की बनी   हुई है उनमे शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं है और न ही नल की टोंटियों सही लगी है तो  भगवान ही बता सकता है की जब  टंकियों में बेसिक सुविधा ही नहीं है तो उन  टंकियों में सफाई कब हुई  होंगी ,यह भगवन भरोसे ही है।  दूसरी और पानी की टंकी के पास जाने के लिए जो सीमेंट कंक्रीट प्लेटफार्म बना है वो भी गंदगी कीचड़ से युक्त है जिसमे   अन्नदाता किसान फिसलकर चोटिल हो रहे है। अग्रवाल ने कह की जब बेसिक सुविधाएं ही मंडी कमेटी करोड़ो रूपये टैक्स कमाकर अन्नदाता किसानो को नहीं दे पा रही  है तो किस प्रकार से शिवराज सरकार किसान हितेषी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अग्रवाल ने कहा की अगर वास्तव में मंडी की व्यवस्था सुधारना है तो तुरंत साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था  कर , पिने की पानी के लिए नियमित समय अंतराल से टंकियों की सफाई कर एवं शुद्ध पेयजल हेतु  आर ओ सिस्टम लगाकर एवं तुलाई के लिए प्रतीक्षा रत वाहनों के लिए   सीमेंट कंक्रीट प्लेटफार्म पर वाहनों को खड़ा रहने के लिए पार्किंग नुमा मार्किंग कर मंडी की व्यवस्था सुधारना चाहिए ताकि प्रदेश में एवं दूसरे प्रदेशो से आने वाले अन्नदाता किसानो को सुविधा उपलब्ध हो साथ ही एक अच्छी छवि प्रदेश सरकार की निर्मित हो।  समय रहते अगर उक्त व्यवस्था नहीं सुधरी तो आम आदमी पार्टी अग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE