नीमच। मध्यप्रदेश में शासन कर रही सरकार मात्र भ्रष्टाचार की सरकार है। शिवराज सरकार आकंडे भ्रष्टाचार में डूबे हुऐहै, जनता मौके का इंतजार कर रही है। विधान सभा चुनाव में मतदान के जरिए भाजपा को सही स्थान दिखा देंगी।
यह बात नीमच जिला कांग्रेस नैत्री स्नेहलता शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया है कि कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत है, कमलनाथ के प्रेरक नेतृत्व में प्रदेश की भ्रष्ट शिव राज सरकार के खिलाफ पूर्ण संघर्ष के लिए कृत संकल्पित है। कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी यह सुनिश्चित है।भाजपा सरकार युवाओं और बेरोजगारों के हक के बारे में बात करते हुये कहा है कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर उनके भविष्य में विष घोलने का काम कर रही है। विगत दो वर्षाे में कोरोना काल के बेहद ही डरावने परिणाम रहे हैं उस दौरान भी जिले और प्रदेश के युवा वर्ग भाईयो बेरोजगार युवाओं ने वालंटियर (नगर सैनिक) बन पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर प्रत्येक दिन आठ से दस घंटे लगतार तिन माह तक पीड़ितों की मदद कर जनसेवा की ,आज उन्हीं युवाओं को एवं नगर सैनिकों को सरकार के माध्यम से आर्थिक स्थिति से मजबूत बनाने हेतु नोकरी के लिए भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा है क्यो नही युवाओं को अर्ध शासकीय पुलीस विभाग मे लिया जा रहा क्यो युवाओ को अपना ही हक पाने के लिये आंदोलन करना पडता है फीर भी सोयी हुयी सरकार के कान पर जुं तक नही रेगती युवाओ ने जिले के प्रत्येक थाने नगर चौराहे पर सक्रिय रुप से भुमिका निभाई और जन सेवा की। अपने परिवार की परवाह ना करते हुये पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक दिन आठ से दस घंटे सेवा प्रदान कर प्रदेश और देश को कोरोना से बचाने में युवाओ और कांग्रेस के सभी सक्रीय साथियों द्वारा सेवा की गयी जो प्रदेश और देश को बचाने मे सहायक सिध्द हुई। में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी से पुछना चाहती हूं क्या ये आपके भांजे नही है विधान सभा चुनाव को लेकर आप योजनाएं रेवडीयों की तरह बांट रहे है लेकिन ईन युवाओं की सुध क्यों नही ली जा रही । ’मै प्रदेश की बहन और बैटी होने के नाते अपने युवा भाईयों के हक के लिये प्रदेश के मुखीया शिवराज जी से मांग करती हूं प्रत्येक नगर सैनिकों को मानदेय के साथ अर्ध शासकीय पुलिस में इनकी भर्ती ली जाये साथ ही स्नेहलता शर्मा ने चुटकी लेते हुये कहा की कोरोना निकलने के कुछ समय बाद शिवराज जी आपने घोषणा की थी की नगर सैनीको को भी मानदेय और वर्दी दोनोऊ मिलेगी तो आप सत्ता से जाते जाते अपना वादा निभा देते तो समाज सेवी युवाओं पर आपका उपकार होगा , अन्यथा आपकी खोखली घोषणाऐं से तो सब भली भांती परिचित है ही यही युवा वर्ग आपको कुर्सी से हटाने में अहम भुमिका निभाएगा।