BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 3:51 pm
KHABAR : भाजपा किसान नेता जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील धाकड़ ने की कलेक्टर दिनेश कुमार जैन से मुलाकात, गंभीर चोट लगने पर कंजार्डा निवासी मजदूर गणपत रेगर की जिलाधीश ने की तत्काल आर्थिक मदद, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर  

Share On:-

कंजार्डा। सोमवार को नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा किसान नेता सुनील धाकड़ ने कलेक्टर दिनेश कुमार जैन से मुलाकात कर पठार क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत करवाया। जिसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत जो महिलाएं वंचित रह गई उनके फार्म सर्वर नहीं चलने के कारण नहीं भरे जा रहे हैं। जिससे महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं आए दिन पंचायत के चक्कर काटना पड़ रहे है। पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान पीएचई एवं जल निगम के ठेकेदारों द्वारा गांव में सीसी रोड तोड़ दी गई। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि अगर ये ठेकेदार सीसी रोड समय सीमा पर ठीक नहीं करते हैं तो इनकी शिकायत दर्ज कराए। कलेक्टर दिनेश कुमार जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना एवं उज्जवला गैस की सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन दर्ज करवाए। कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। 
साथ ही जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील धाकड़ ने आवेदन देकर किसानों को सोयाबीन की फसल का मुआवजा देने की मांग की। बारिश के कारण किसानों के फसल की उपज बहुत कम हुई है। आरामनगर निवासी गणपत रैगर मजदूर को गंभीर चोट लगने पर आर्थिक सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करवाई। जिस पर गणपत रैगर ने कलेक्टर और जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील धाकड़ का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE