BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 10:55 am
BIG REPORT : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन और 12 साल की मासूम, जब अपराधी ने की ये घिनौनी घटना तो आक्रोशित हो उठा हर तबका, नीमच में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उज्जैन में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और उसके बाद मदद के लिए भटकती मासूम की दुर्दशा को लेकर महिला कांग्रेस में आक्रोश है। इसी कड़ी में नीमच जिला महिला कांग्रेस के द्वारा बुधवार रात को नीमच के विजय टॉकिज चौराहा पर कैंडल मार्च निकालकर और कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अपराध में वृद्धि को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया। महिला कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के राज में लगातार महिला अपराधों की संख्या बढ़ रही हैं। मगर प्रदेश के मामा शिवराज इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। उज्जैन में हुई घटना बड़ी ही दुखद व निंदनीय है।

सरकार इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डालें। इस दौरान कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE