BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 4:56 pm
EXCLUSIVE REPORT : एमपी में विधानसभा चुनाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, जब पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने राहुल गांधी को थमाई ये पर्ची तो सामने आए दावेदारों के चेहरे, जानिये नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से किन नामों को बढ़ाया आगे, पढ़े खबर 

Share On:-

डेस्क। विगत दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हैदराबाद में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तेलंगाना प्रभारी और नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद रही। 

बैठक के दौरान 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तीन दिन तक चलने वाली बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 140 से अधिक नेता शामिल हुए। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बैठक के दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को एक पर्ची दी। राहुल गाँधी ने उस पर्ची को पढ़कर अपने जेब में रख लिया। इस दौरान मध्य प्रदेश से भी कई दिग्गज नेता वहां मौजूद थे। 

राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि मीनाक्षी नटराजन ने जो पर्ची राहुल गाँधी को दी थी, उसमें नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से उनके पसंद के विधानसभा उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद मालवा अंचल के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई। क्योंकि सभी जानते हैं कि मीनाक्षी मैडम का कद कितना बड़ा हैं। अगर उन्होंने राहुल गाँधी से नामों की सिफारिश कर दी तो फिर वो नाम लगभग फाइनल ही माने जाते हैं। 

सूत्रों की माने तो मीनाक्षी मैडम ने जो पर्ची राहुल गाँधी को दी हैं, उसमे नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्यामलाल जोकचन्द्र, मंदसौर से महेंद्र सिंह गुर्जर, नीमच से हरीश दुआ और मनासा से मंगेश संघई का नाम हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि मैडम की पर्ची में दम हैं क्योंकि मैडम ने जो नाम दिए हैं वो लगभग तय माने जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE