BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 5:06 pm
BIG NEWS : मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता में प्रदेश के मुखिया का आगमन, गांव-गांव में बांटे जा रहे हैं पीले चावल, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का 30 सितंबर को मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता में आगमन को लेकर भादवा माता मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, भादवा माता सरपंच प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष नवल कृष्ण सुरावत, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भादवा माता, जवासा, लसूडी तंवर, मुंडला, गुलाब खेड़ी, बोरदियाकला सहित कई गांव में पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरवानिया महाराज नगर से महज एक किलोमीटर दूर स्थित ग्राम आमलीभाट रोड़ स्थित गांव बरखेड़ा चौहान से लगी भूमि पर भी बायोपार्क की आधारशिला रखने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान संभावित 30 सितंबर को नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद सरवानिया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आ रहें हैं। पहले यह कार्यक्रम 21/22 सितंबर को होने वाला था। सुत्रो से मिलीं जानकारी में बताया जा रहा है कि यहां मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बेनर पर दो दिवसीय खेती किसानी से जुड़ी तकनीक खाद्य प्रसंस्करण और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक विकास के महत्व को समझते हुए सरवानिया महाराज के स्कूल ग्राउंड में दो दिन का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 
बताते हैं दो दिवसीय आयोजन के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से जुड़ी कार्यशाला का उद्घाटन करने सरवानिया महाराज में 30 सितंबर 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचेंगे। आयोजन 30 सितंबर से लगाकर 1 अक्टूबर तक किये जाने की खबरें है। आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री, प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े बड़े अधिकारी तथा केंद्रीय मंत्रियों का आना लगभग तय है माना जा रहा है। नीमच जिले में अबतक हुए आयोजनों से बड़ा राजनीतिक महत्व का शासकीय, प्रशासनिक आयोजन यहां होने की खबरें आ रही है। किसानों से जुड़ी संस्थाओं तथा उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश के बड़े उद्योगपति के साथ-साथ ख्यातनाम कृषि वैज्ञानिक आयोजन में उपस्थित रहने वाले है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है लेकिन यहां जो तैयारी चल रही है उनको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 30 तारीख को प्रदेश के मुखिया सरवानिया महाराज में भी रहेंगे। इस दौरान उनका रोड शो भी होने की भी खबरें हैं। 
बताते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर के जरिए समीप के ग्राम गोठड़ा या सरवानिया महाराज के ही आसपास के किसी एरिये में लेंड करेंगे। उसके बाद उनका रोड शो होगा तथा रोड शो के जरिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कृषि से जुड़े तकनीकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने वाले सत्र का प्रथम दिन उद्घाटन करेंगे । इस दौरान शहर के समीप स्थापित होने वाले 100 करोड़ के बायोटेक्नोलॉजी पार्क की आधारशिला भी रखेंगे । राजनितिक सुत्रो से मिलीं खबरों के मुताबिक़ आयोजन की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के इनपुट मिलने शुरू हो गये है। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह आयोजन पहले 21 या 22 सितंबर को सरवानिया महाराज में होने वाला था जिसको लेकर जिला प्रशासन ने जगह का चयन कर आने वाले वाहनों की पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पिछले दिनों यहां पर तैयारी की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE