BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 6:40 pm
BIG NEWS : एमपी विधानसभा चुनाव और बीजेपी की दूसरी सूची, जब लिस्ट में आए इन दिग्गजों के नाम तो सामने आई भाजपा की रणनीति, अब मालवांचल से हो सकती हैं इस बड़े नेता के उम्मीदवारी की घोषणा, पढ़े खबर     

Share On:-

डेस्क। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की हैं। 39 उम्मीदवारों की सूची में 7 सांसदों सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं। सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और सांसदों के नाम हैं।
 
विंध्य में दो सांसद गणेश सिंह व रीति पाठक को टिकट मिला है। एक माह पहले रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला को कैबिनेट में जगह मिली है। साफ है कि यहां की 30 सीटों को भाजपा संभालना चाहती है। महाकौशल में तो चार सांसदों राकेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, राव उदय प्रताप सिंह और प्रहलाद पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। ग्वालियर-चंबल में सांसद नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े चेहरे दिए हैं। भाजपा को उम्मीद है कि इनके आने से पार्टी के पक्ष में समीकरण बनेंगे। क्योंकि दिल्ली को यही क्षेत्र बार-बार कमजोरी का संकेत दे रहे थे। चार सांसदों के साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय पहले पूरे मालवा में घूमते, अब इंदौर में उनका ज्यादा वक्त निकलेगा।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व अब मालवा अंचल की सीटों को साधने के लिए भी बड़े नेता को इस क्षेत्र से उम्मीदवार बना रही हैं। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मालवा क्षेत्र से विधानसभा उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व सोच रहा हैं। वैसे भी मालवा में अधिकतर क्षेत्र, ग्वालियर रियासत का हिस्सा रहा हैं। सिंधिया भी मालवा अंचल को अपना दूसरा घर बताते आए हैं। 

राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि अगर सिंधिया को मालवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाता हैं तो मालवा की कई सीटों पर सिंधिया एक बड़ा प्रभाव डालेंगे। भाजपा चुनाव समिति भी यही चाहती हैं की प्रदेश का हर बड़ा नेता अपने प्रभावी क्षेत्र में उम्मीदवार हो ताकि अपने साथ नजदीक की सीटों से भी सीधे जुड़ाव रख सके। साथ ही चुनाव प्रचार भी आसानी से कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE