BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 6:46 pm
BIG NEWS : भाजपा कार्य समिति के सदस्य सुरेंद्र सेठी और दिल्ली का दौरा, जब पहुंचे इस बड़े लीडर के घर तो गरमाई नीमच जिले की सियासत, जानिये किस पार्टी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव का टिकट, पढ़े खबर 

Share On:-

डेस्क। नीमच जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सेठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण देश की राजधानी दिल्ली का दौरा हैं। जिसको लेकर कई राजनीतिक अटकले लग रही हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सेठी दिल्ली में एक बड़े नेता से मिलने उनके निवास पर गए थे। सबसे हैरत वाली बात यह हैं कि जिस नेता के घर गए थे वो कांग्रेसी हैं। भाजपा नेता सुरेंद्र सेठी के साथ नीमच जिले से एक कांग्रेस नेता भी गए थे, जिनके लिए उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता से विधानसभा के टिकिट के लिए पैरवी की। उन्होंने कांग्रेस नेता से अपने साथ आए नेता के लिए कांग्रेस से टिकिट की मांग की हैं। जैसे ही इस बात की खबर आमजन को लगी तो एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया। 

सुरेंद्र सेठी भले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए हो लेकिन आज भी उनकी जड़े कांग्रेस में गहरी मानी जाती हैं। सभी जानते हैं की कांग्रेस में सेठी अपना अलग वजूद रखते हैं। वहीं सुरेंद्र सेठी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भी खासम खास माने जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE