नीमच। शहर के व्यस्ततम बौहरा बाजार में आज सेवादल कांग्रेस द्वारा जर्जर सड़क पर गिट्टी डालकर श्रमदान किया गया। उल्लेखनीय है कि बौहरा बाजार की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके निर्माण की मांग लगातार स्थानीय व्यापारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है। गड्डों से पटी सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कई बार लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं। अनेक बार व्यापारियों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष, लोक निर्माण सभापति, सीएमओ और पार्षद को मौखिक और लिखित तौर पर अवगत कराने के बावजूद जिम्मेदार लोगों के कान पर जू नहीं रेंग रही है। धरना प्रदर्शन भी किया गया, ज्ञापन भी दिए गए। लेकिन कोरा आश्वासन दिया गया। लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी और सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने बाजार में पहुंचकर मीडिया और व्यापारियों के सामने तुरंत काम शुरू करने के दावे और वादे किए। लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की दुहाई देने वाली नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा अनेक बार वादा करने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं करवा पाई। साफ तौर पर नगरपालिका का रवैया पक्षपातपूर्ण दिखाई देता है। गांधी जयंती पर कांग्रेस ने आज गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए बाजार के गड्ढे में गिट्टी डाली। इस अवसर पर अनिल चौरसिया, नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती,महेश वीरवाल,आशा सांभर, कमल मित्तल,बृजेश मित्तल,बृजेश सक्सेना,पृथ्वी सिंह वर्मा, संदीप चौधरी,नवीन गट्टानी, कमल मित्तल, तालिब चोपड़ा,राकेश अहीर,सलीम खान, नितिन हसीजा, चेतना लालका,समीदा मिर्जा और बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।