BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 11:29 am
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, गांधी ने फिरंगियों को भगाकर देश को आजादी दिलाई तो शास्त्री जी ने पाकिस्तान को युद्ध में पछाड़ा, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में सांय काल को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के बेनर तले मिडिल स्कूल ग्राउंड में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती पर याद किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावद ओमप्रकाश राव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भूतपूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद नपावलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेशचंद्र पलोड़, मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट, सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राठौर, ब्लाक उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार थे। 
आयोजन की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गुलाल लगाकर की गई। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी फिरंगियों को भगाकर देश को आजादी दिलाने में उस वक्त महात्मा गांधी ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। आज भी महात्मा गांधी को देश मे उनके योगदान को लेकर याद किया जाता है। देदी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर देश मे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद कर देश को आजादी दिलाई। इस दौरान राव ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद कर जय जवान जय किसान के नारे को बुलंद किया तथा बताया कि कैसे उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री रहते पाकिस्तान को युद्ध में पछाड़ा था। 
राव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब किसानों की फसलें खराब हो कर खेतों में फलियों में ही फूटन हो गई तब तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारियों को हड़ताल पर भेज दिया और जब अब फसलें खेतों से बाहर निकल चुकी किसानों का बड़ी मात्रा में नुकसान हो गया और अब चुनावी माहौल कर्रेंट करने में किसानों को लालीपाप दे रहे हैं कि सर्वे होगा राहत राशि मिलेगी। कैसा सर्वे सर्व विदित है किसानों को भारी नुक़सान हुआ है तत्काल राहत राशि बिना किसी सर्वे के दो। 
इस दौरान मणडलम अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट, महामंत्री दिनेश वीरवाल, फ़ज़ल रहमान रंगरेज ने भी महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन में प्रकाश मालवीय, सरपंच शिवनारायण पाटीदार उपरेडा, डॉ रमेश मालवीय, अनूसूचित जाति जिला पदाधिकारी जगदीश चोहरा, सिकंदर मंसुरी, जाकिर हुसैन रंगरेज, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल चोहरा, सिदीक नीलगर, इरफान रंगरेज, शरीफ मंसुरी, पप्पू लक्ष्मीनारायण पाल, अयुब रंगरेज सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन दिनेश वीरवाल ने किया तो आभार उस्मान मंसुरी ने माना। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने उस्मान मंसुरी का दुपट्टा डाल कर नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया।
आयोजन समापन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एक नीम का पौधा लगाया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE