BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 12:34 pm
BIG NEWS : 5 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध स्वरूप कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग का किया पुतला दहन, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ। सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी में रविवार को 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व मध्यप्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार दोपहर 3.30 बजे बस स्टैंड गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार प्रतिभा भाबर को ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश में बलात्कार के बढ़ते मामले में संज्ञान लेने एवं मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए। इस केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। इसी तरह दुष्कर्म के मामले मध्यप्रदेश में काफी बढ़ते जा रहे है जिसको लेकर लचर कानून व्यवस्था पर 1 बड़ा सवाल उठ रहा है। भाजपा शासन में एक तरफ लाड़ली लक्ष्मी एवं महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शासन की लापरवाही एवं प्रशासन की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ब्लॉक कांग्रेस शामगढ़ मांग करती है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल महोदय संज्ञान लेकर तुरंत आवश्यक कदम उठाएं। कांग्रेसजन बस स्टैंड पर नारेबाजी कर रहे थे तभी 1 पुतले को पुलिस द्वारा आग लगते ही फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया। तभी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल और गोरा पठान द्वारा दूसरे पुतले को छुपकर लाये और आग लगा दी। मुख्यमंत्री के पुतले को पुलिस और पानी से बचाते हुए दहन कर दिया गया। पुतला जलाते समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हल्की झूमाझमटी देखी गई।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी राकेश पाटीदार, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मुजावदिया, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी वर्मा, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू मंसूरी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष डॉ शौकत मंसूरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष संग्रामसिंह, जिला सचिव दर्शनसिंह, नीलेश संघवी, फिरोज अगवान, सुल्तान सिंह, मनीष मुजावदिया, राकेश सत्संगी, बबलू मेव, ब्लॉक प्रवक्ता गोरा पठान, किसान काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर धाकड़, जगदीश मेहता, जितेंद्र मुजावदिया, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा देसाई, नगर अध्यक्ष शीतल जायसवाल, पिंकी माली, जावेद खिलजी, मोहन मीणा, गोपालसिंह बोरवनी, प्रभू सिंह, बंटी विश्वकर्मा, अली हुसैन, विजय मुजावदिया, राजेश फरक्या, गोपाल सामेरिया, बलराम मेघवाल, डॉ जाहिद हुसैन, राजवीर परमार, हरिओम बैरागी, गोपाल मेहर, जगदीश परमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE