मल्हारगढ़। भाजपा के विकास कार्यों और अच्छी नीतियों के कारण गांव लामगरी से कांग्रेस छोड़ कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। नगरी सड़क के भूमि पूजन के अवसर पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने नंदलाल, मुन्नालाल, चुन्नीलाल, गोपाल, कचरूलाल, नरसिंह, नागेश्वर, रामप्रसाद राणा, अभिषेक राणा, मनोज, पिंटू, विक्रम, जुझार लाल, पप्पू लाल, राकेश मालवीय, अंबाराम, भगतराम को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराईं।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने माला पहनाकर स्वागत किया।