डेस्क। चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कुछ ही दिनों में की जाना तय हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों द्वारा भी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं रखी जा रही हैं। एमपी में भाजपा की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह सहित दिग्गज नेता लगातार प्रदेश में दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गाँधी सहित तमाम नेता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
30 सितम्बर को राहुल गाँधी शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए थे। वहीं पीएम मोदी भी 02 अक्टूबर को ग्वालियर में कई योजनाओं का शिलान्यास करने आए थे। अब 5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी एमपी के धार जिले में आ रही हैं। यह वे कई कार्यक्रमों में शामिल होगी साथ ही जनसभा को सम्बोधित करेगी।
प्रियंका गाँधी 05 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धार जिले के प्रसिद्द तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा आएगी। प्रियंका गाँधी मोहनखेड़ा तीर्थ स्थल के दर्शन करेगी। इस दौरान मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टियों द्वारा प्रियंका गाँधी का स्वागत और सम्मान भी किया जाएगा। प्रियंका गाँधी यहां टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी करेंगी। इसके बाद प्रियंका गाँधी एक जनसभा को सम्बोधित करेगी। इस दौरान प्रियंका के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।