BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 5:31 pm
BIG NEWS : पूर्व राज्यसभा सांसद अलका क्षत्रिय का नीमच दौरा, गाँधी भवन में कांग्रेस की बैठक में हुई शामिल, नेताओं से की वन टू वन चर्चा, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अलका क्षत्रिय मंगलवार को नीमच जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के दावेदारों बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कई नेताओं से वन टू वन चर्चा भी की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से विस्तार से चर्चा की और पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
क्षत्रिय ने बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताया कि हमें बीजेपी सरकार के जुमलेबाजी की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही महिलाओं एवं युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को किस तरह से दूर किया जाए इस बात को भी समझना हैं। सभी लोग एक मत होकर कांग्रेस को जीताने के लिए कार्य करे इस बात पर भी क्षत्रिय ने जोर दिया। 
बैठक में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक डॉ संपत जाजू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, उमराव सिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, समंदर पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, स्नेहलता शर्मा, मधु बंसल, हरीश दुआ, बाबू सलीम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE