BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 5:34 pm
KHABAR : मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी नीमच नगरपालिका का घेराव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शहर में विकास ठप्प पडे हुए है। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ वार्डों के निरीक्षण करना तो दूर वे अधिकांश समय कार्यालय में नहीं बैठते है। जनता पेयजल, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटक रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को सुबह साढे ग्यारह बजे नगरपालिका का घेराव किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने बताया कि शहर में अधूरे पडे निर्माण पूरे नहीं करवाए जा रहे है। साफ-सफाई व्यवस्था चरमाई हुई है, जल वितरण समय पर नहीं हो रहा है। नगरपालिका में कर्मचारी भी आफिस समय पर गायब रहते है। वार्ड प्रभारी वार्डों में नहीं घूम रहे है। नगरपालिका में कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोक्स ने समस्त कांग्रेस नेता, कार्यकर्तागणों से आग्रह किया है कि सुबह 11 बजे गांधी भवन एकत्रित होवे, वहां से रैली के रूप में नगरपालिका पहुंचेगे, जहां पर घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE