BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 3:38 pm
BIG NEWS : कांग्रेस ने किया नगरपालिका का घेराव, महिला कांग्रेस ने भेंट की चूड़ियां, मटके फोड़ जताया विरोध, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। मूलभूत सुविधाओं से वंचित नीमच की जनता नगर पालिका की उदासीनता के चलते हैरान परेशान है। नगर पालिका परिषद का गठन हुए 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद विकास कार्य ठप्प पड़े है। यह गंभीर आरोप लगाते हुए आज नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नगरपालिका का घेराव कर हल्ला बोल दिया। जिम्मेदारों को चूड़ियां भेंट करने पहुंची महिला कांग्रेस ने मटका फोड़ कर नगरपालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध जताया। 
कांग्रेसियों का कहना था कि नगरपालिका अध्यक्ष के ढुलमुल रवैए और पक्षपातपूर्ण नीति के कारण कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में काम नहीं हो रहे है। अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ वार्ड में पहुंचकर जनता की परेशानियों को समझना ही नहीं चाहते। स्वच्छता अभियान पर लाखों रुपए फूंकने के बावजूद नतीजा सिफर रहा। बंगला बगीचा एरिया की समस्या के समाधान के लिए केवल औपचारिकता की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमराव सिंह गुर्जर और मोनू लॉक्स ने भ्रष्टाचार व जमीनों के खुर्दबुर्द करने के गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि योजनाबद्ध प्रयास के अभाव में शहर विकास में निरंतर पिछड़ता जा रहा है। पेयजल समस्या मुंह बाए खड़ी है। बारिश का मौसम बीत गया लेकिन जलकुंभी नहीं हटा पाए। शहर में गंदगी के अंबार लगे हैं। अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं। कचरा गाड़ी समय पर लोगों के घर तक और कई कॉलोनी में नहीं पहुंचती। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस द्वारा नगरपालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार और कन्हैयालाल शर्मा को 14 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। मोनू लोक्स ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में हमारी मांगों पर निराकरण नहीं किया गया तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
इस दौरान अनिल चौरसिया, मधु बंसल, आशा सांभर, महेश वीरवाल, मुकेश कालरा, हरीश दुआ, योगेश प्रजापत, ओम शर्मा, बबली तंवर, बाबू सलीम, पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE