BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 2:34 pm
BIG NEWS : प्रियंका गाँधी का मोहनखेड़ा तीर्थ दौरा, मंच से भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा, बोली-प्रदेश में 18 साल में 250 से अधिक घोटाले हुए, यहां पर जाँच नहीं होती, पढ़े खबर     

Share On:-

धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी आज धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंची। प्रियंका गाँधी ने सर्वप्रथम जैन तीर्थ स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रियंका ने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रियंका गाँधी ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मंच से प्रियंका ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजयसिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मंच से भाषण के दौरान प्रियंका गाँधी ने उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद किया। साथ ही प्रियंका गाँधी ने कहा कि मैं यहां आ रही थी तो नौजवानों से पूछा- मध्यप्रदेश का भविष्य क्या है? क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? कहने लगे- राजा जा रहा है। पूछा क्यों? बोले- इस बार हमारा वोट रोजगार के लिए डलेगा।
प्रियंका ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। पोषण आहार, मिड-डे मील, एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, नौकरी, कारम डैम बनाने में घोटाला हुआ है। मध्यप्रदेश के पिछले 18 साल में लगभग 17 हजार नवयुवकों ने आत्महत्या की है। यहां व्यापमं घोटाला हुआ। 50 से अधिक की मौत हुई। यहां की परिस्थिति खाने की है। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। अभिनेताओं को भी नहीं छोड़ा। यहां ईडी क्यों नहीं पहुंची? इनके नेताओं और अधिकारियों के घर क्यों नहीं पहुंची? मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, महाकाल लोक में घोटाला हो सकता है, जब भगवान के साथ कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करता है तो क्या समय नहीं आ गया इनको बदलने का?  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE