BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 12:14 pm
KHABAR : पिपलिया मंडी में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भाजपा ने किया ड्राईवर और गार्ड का सम्मान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

पिपलिया मंडी। मंदसौर-नीमच-जावरा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा पिपलिया मंडी में मंदसौर कोटा एवं जयपुर भोपाल ट्रेन का स्टॉपेज करवाने के उपलक्ष में रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम रखा गया। जिस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, पिपलिया मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, सांसद प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए गौरव अग्रवाल रेलवे में सांसद प्रतिनिधि राजदीप परवल नगर परिषद उपाध्यक्ष भरत सिंह सोनगरा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित उपस्थित थे। 
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कहा है वह करा हैं पिपलिया मंडी में बहुत समय से यहां की जनता द्वारा ट्रेनों के स्थापित की मांग की गई थी जो मांग क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा पुरी की गई आगे भी पिपलिया मंडी में जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूरी की जाएगी। पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन के थ्री फेस में शामिल किया गया है इसका बहुत अधिक विकास होगा। ट्रेन के आगमन पर ट्रेन के दोनों ड्राइवर वह गार्ड का शाल श्रीफल और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने क्षेत्र के सांसद एवं देश के रेल मंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल ने किया एवं आभार युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंह राठौड़ ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE