BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 11:06 am
BIG NEWS : आलोट में कमल के खेमे में तुलसी की महक, राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का माहौल, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण में भाजपा व कांग्रेस दोनों ने आलोट विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं। जिससे रोज कई नई-नई चर्चा निकलकर सामने आ रही है। जिससे दोनों पार्टियों के नेताओं व आमजन में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है। भाजपा ने अपने 79 प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं वहीं कांग्रेस ने अभी एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 
आलोट विधानसभा क्षेत्र से इस समय कांग्रेस से अधिक भाजपा खेमे में टिकट को लेकर बहुत अधिक चर्चा व खलबली मची हुई है जिससे किसी एक नाम पर एकाएक टिकिट पक्का होने की बात नहीं कहीं जा सक रही है। यहां पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत के साथ अन्य कई नाम चर्चाओं के केंद्र में शुरू से चलते आ रहे हैं। कुछ स्थानीय तो कुछ बाहरी नाम सामने आए थे। जिसमें पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, सांसद अनिल फिरोजिया प्रमुख रूप से हैं। लेकिन मीडिया में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट का नाम आलोट से आने पर एक नई चर्चा उनके नाम की चलती दिखाई दे रही है। जिसको लेकर आलोट क्षेत्र के नेता भी हक्के-बक्के रह गए हैं। 
आलोट विधानसभा क्षेत्र जो भाजपा का गढ़ माना जाता है यहां भाजपा इस बार हर हाल में कमल खिलाना चाहती है। गत विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद इस बार पार्टी यहां मजबूती से उतरेगी। पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत 5 वर्ष तक क्षेत्र में  बतौर पार्टी के विधायक के रूप में आम जनता के बीच में सक्रिय रहे हैं इसीलिए वह इस बार भी आलोट क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके थे और अभी भी वह टिकट को लेकर आश्वस्त होते हुए केंद्रीय नेतृत्व के सम्मुख अच्छी स्थिति में बताये जा रहे हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो पार्टी जिस तरह से टिकट वितरण कर रही है उससे ऐसा लग रहा है कि हाई कमान कुछ भी कर सकता है। ऐसे में चौंकाने वाला नाम भी सामने लाया जा सकता है।

तुलसी की महक आ गयी-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चल पड़ा है। तुलसी आलोट उज्जैन संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें संसदीय चुनाव में पराजित होना पड़ा था। आलोट विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी खत्म करने के उद्देश्य से हो सकता है भाजपा तुलसी को यहां लाकर जीत की महक फैलाना चाहती हो। लेकिन आलोट क्षेत्र के नेताओं को शायद उनके यहां आना हजम नहीं हो क्योंकि इस क्षेत्र में ही कई दावेदार सामने हैं। कांग्रेस से प्रेमचंद गुड्डू का नाम चलने से हो सकता है उनको टक्कर देने के हिसाब से भी तुलसी को यहाँ लाया जाए। उधर स्थानीय दावेदार भी अपने गुट के लोगों के साथ घूम रहे है। एक दावेदार गुरुवार को बगलामुखी के द्वार पहुँच कर आशीर्वाद ले आये है। आचार संहिता भी लगने वाली है। ऐसे में अब हर किसी को टिकिट का इंतजार है। भाजपा की सूची एक दो दिन में जारी हो सकती है, नही तो नवरात्रि बाद ही सामने आएगी। बरहाल आलोट में कमल के खेमे में तुलसी की महक ने राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का अलग ही माहौल बना दिया है। क्या सिलावट को टिकिट मिलता है तो आलोट में स्थानीय की मांग करने वाले नेता उन्हें स्वीकार करेंगे यह देखना होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE