BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 5:17 pm
BIG NEWS : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बैठक और उम्मीदवारों पर मंथन, अब इतनी सीटों पर बनी सहमति, मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र से इन नामों की सामने आई ये फ़ाइनल लिस्ट, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर      

Share On:-

डेस्क। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी हैं। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी करने की माथापच्ची में लगी हुई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में नामों पर मंथन किया जा रहा हैं। एआईसीसी के दफ्तर में हुई बैठक में लगभग 120 नामों पर विचार हुआ। वहीं 80 के लगभग नामों पर सहमति बनी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में लगभग 80 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। जिसमें 65 मौजूदा विधायकों सहित 15 अन्य सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए हैं। जिन विधायकों की ग्राउंड रिपोर्ट सही नहीं आई हैं उनके नाम पर दोबारा विचार किया जाएगा। जिन 15 सीटों पर उम्मीदवार का नाम पेनल में फ़ाइनल किया गया हैं उनमे नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से तीन सीट शामिल हैं। 
मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र से जावद, गरोठ-भानपुरा और सुवासरा-सीतामऊ विधानसभा शामिल हैं। 

सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि जावद से समंदर पटेल, गरोठ-भानपुरा से सुभाष सोजतिया और सुवासरा-सीतामऊ से राकेश पाटीदार के नाम फ़ाइनल हुए हैं। समन्दर पटेल कुछ ही महीने पहले लाव लश्कर के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो इसी वजह से उनका नाम फ़ाइनल माना जा रहा हैं। वहीं सर्वे रिपोर्ट के आधार पर और दिग्गी राजा के खासमखास होने का फायदा सुभाष सोजतिया को मिल रहा हैं। संसदीय क्षेत्र से एक सीट पर पाटीदार उम्मीदवार को उतारा जाए जिसके तहत राकेश पाटीदार का नाम सुवासरा से तय हैं।

बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि टिकिट वितरण का फार्मूला भी तय किया गया हैं। तीन बार हारे नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा, साथ ही विधायक अपनी सीट नहीं बदल पाएंगे और जिले के बाहर के नेता को टिकट नहीं दिया जाएगा। भंवर जितेंद्र सिंह के इन बयानों ने पॉलिटिकल कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया हैं। क्योंकि कांग्रेस में कई ऐसे उम्मीदवार टिकिट की दौड़ में हैं जो जिले में निवासरत नहीं, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा प्रभाव रखते हैं साथ ही जीत का दम भी भरते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE