BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 2:13 pm
KHABAR : कांग्रेस सेवादल ब्लॉक रामपुरा की बैठक सम्पन्न, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक रामपुरा के अंतर्गत गांव चचोर में सेवादल के कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव और नीमच विधान सभा प्रभारी मांगीलाल भाटी सरसोद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आने वाले विधान सभा चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करें, और आने वाले समय में कांग्रेस सेवादल द्वारा अतिशीघ्र एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से कार्यकर्ताओ को लिया जाएगा, कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराकर अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रशिक्षित कार्यकर्ता द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य किया जायेगा। सेवादल का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। 
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 13 माह के कार्यकाल में जनकल्याण कारी योजनाओ के बारे में दोहराया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से निवास डबकरा साहब (जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष), रामकिशन (पूर्व सेवादल जिला प्रभारी), राजाराम रावत (जनपद सदस्य), बाबूलाल पांडे (मंडलम अध्यक्ष), शिवनारायण नागदा (वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता), दशरथ रावत (कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा), शंभुलाल (सेवादल कार्यकर्ता) के साथ सेवादल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार शंभुलाल द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावत द्वारा दी गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE