BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 11:08 am
KHABAR : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयराम जाट के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे समंदर पटेल, ग्रामीणों की समस्याओं से भी हुए रूबरू, स्थानीय नेताओं पर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। कांग्रेस नेता समंदर पटेल को जावद विधानसभा क्षेत्र में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ पटेल रात दिन ग्रामीणों के मध्य पहुंच रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करा रहे हैं। पटेल ने  मोरवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयराम जाट के श्राद्ध के कार्यक्रम में भाग लिया। उसके बाद
  समेल गणेशपुरा, सरवानिया महाराज सहित आसपास के गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए । पटेल ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए अफसोस जताया कि जनता द्वारा लगातार 20 साल मौका दिए जाने के बावजूद स्थानीय विधायक क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कर पाए जबकि पिछले कुछ सालों से तो वे कैबिनेट का भी हिस्सा है। ऐसे में विकास की कोई कमी नहीं रहना चाहिए लेकिन सखलेचा केवल झूठी वाहवाही लेने में ही जुटे रहे। उसी का नतीजा है कि लोग कांग्रेस से नई उम्मीदें संजो रहे है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि मौका मिलने पर पार्टी उनकी उम्मीदों पर खडा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। अपने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे से पूर्व कांग्रेस नेता पटेल ने जावद बस स्टैंड स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की। 
यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी आवभगत  की। बाद में अपने काफिले के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रस्थान कर गए। शाम को फिर से जावद  इलाके के आसपास दौरे पर निकल गए जहां गमी वाले परिवारों के घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवारों को ढाढ़स बंधाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE