शहडोल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एमपी दौरे पर पहुंचे। वे शहडोल जिले के ब्यौहारी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एमपी में मरे हुए लोगों का इलाज होता है। यहां बीजेपी के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद एमपी में राहुल गांधी का ये पहला और 10 दिन के अंदर दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 30 सितंबर को शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली में शामिल होने आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।