निंबाहेड़ा। राजस्थान में चुनाव के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले भाजपा के जिम्मेदार, जागरूक युवानेता किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने सबसे पहले इसका विरोध किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा को अवगत कराया। शर्मा ने प्रदेश स्तर पर बातचीत कर चुनाव की तारीख को बदलवाने का आग्रह किया, जिसका नतीजा जल्द आ सकता है।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि चुनाव की तारीख में हो सकता है बदलाव और 23 नवम्बर की जगह मतदान के लिए निर्वाचन विभाग दिनांक में बदलाव करके राजस्थान में मतदान की तारीख 25 नवम्बर कर सकता।