मंदसौर। जिले की सुवासरा विधानसभा सीट से भाजपा ने हरदीप सिंह डंग को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की चौथी लिस्ट में उनका नाम आते ही वे क्षेत्र में और भी सक्रिय हो गए हैं। आज बुधवार को हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान डंग ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। साथ ही आमजन के बीच पहुंचकर समस्याएं भी सुनी। क़यामपुर में आमजन से मुलाक़ात करने के दौरान डंग सब्जी विक्रेता एवं रेस्टोरेंट भी पहुंचे। जहां उन्होंने आमजन से चर्चा कर कचोरियां भी तली।