BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2023, 1:23 pm
BIG BREAKING : एमपी दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मंडला में कर रही चुनावी सभा को संबोधित, शिवराज सरकार के कार्यकाल पर खड़े किए सवाल, बोली- 225 दिन में किए ये बड़े घोटाले, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को मंडला दौरे पर है। उन्होंने कहा चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाकौशल आदिवासी संस्कृति का आंगन है। उन्होंने अपनी दादी इंदिरा को याद किया। कहा- इंदिरा जी ने काम करके दिखाया, इसलिए उन्हें आप माता कहते थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी सभा को संबोधित किया। 

शिवराज सरकार में ढाई सौ घोटाले- 
प्रियंका ने कहा- मप्र में भाजपा की 225 महीनों की सरकार है ढाई सौ घोटाले हैं। 18 साल से सरकार है, 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला-जबलपुर सड़क 10 साल में नहीं बना पाए। इतने सारे घोटाले हैं.. बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड डे मील में घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला, भर्ती परीक्षा में घोटाला। ऐसे में बेचारा नौजवान करे क्या? फीस भरकर तैयारी करता है, परीक्षा देता है फिर क्या होता है। उसमें घोटाला हो जाता है। पास हो जाता है, लेकिन नियुक्ति नहीं होती क्योंकि घोटाला हो जाता है। ऐसे में आगे कैसे बढ़ पाओगे आप। व्यापमं घोटाले में कितने लोग मर गए और जांच तक नहीं हुई।
महाकाल लोक में भी घोटाला हुआ। आप थक गए हो कि नहीं घोटालों से? क्या आप नहीं सोचते की सरकार बदलने का समय आ गया है। ऐसी सरकार लाने का समय जो आपके काम करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE