नीमच। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी की छात्राओं की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। करीब 9 छाआओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में आज गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने कल कस्तूरबा गांधी छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को दिए भोजन के बाद तबीयत बिगड़ने के मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग का ज्ञापन प्राचार्य को दिया। इसके जरिए बताया गया कि बुधवार को छात्रावास में निवासरत 9 छात्राओं की सुबह भोजन के बाद तबियत बिगड़ गई थी।
अभाविप कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए जाए। इस दौरान सिटी थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।