BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 11:52 am
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा की ये सीटें, दिल्ली में उलझे कमलनाथ-दिग्गी के तार, भाजपा में भी हो रही नामों को लेकर माथापच्ची, जानिए किस दिन हो सकता हैं बड़ा एलान, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

नीमच। निर्वाचन आयोग के चुनावी बिगुल फूंकने के बाद प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों में हलचल और ज्यादा तेज़ हो गई हैं। भाजपा ने भी प्रदेश में चुनावी घोषणा के कुछ घंटों बाद ही चौथी लिस्ट जारी कर दी हैं। वहीं बीएसपी ने भी प्रदेश में उम्मीदवारों की सूची का एलान कर दिया हैं। लेकिन कांग्रेस अभी वेट एन वाच की स्थिति में हैं। 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों को दौर लगातार जारी हैं। जहां सर्वे सहित रायशुमारी के आधार पर पैनल बनाए जा रहे हैं। चुनाव समिति से जुड़े नेताओं से भी उम्मीदवारों के नाम लिए गए हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस इस बार सबको साधकर और एक राय बनाकर ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसी वजह से लिस्ट जारी होने में कांग्रेस इतनी देरी कर रही हैं। लेकिन इसका नुकसान भी कांग्रेस को हो रहा हैं। क्योंकि जितनी देरी लिस्ट जारी होने में होगी उम्मीदवार को उतना कम समय प्रचार के लिए मिलेगा। साथ ही एक गुटबाजी का मैसेज भी आमजन तक पहुंचेगा। 
नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवार अंतिम समय फ़ाइनल करती हैं। लेकिन भाजपा ने इस बार संसदीय क्षेत्र से चार उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। खेर इन नामों का ज्यादा विरोध नहीं था इसलिए भाजपा को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। बाकि बची सीटों पर भाजपा में भी मगजमारी हैं। नीमच, मनासा, गरोठ-भानपुरा और जावरा सीटों पर भाजपा की स्थिति ठीक नहीं लग रही हैं इसलिए यहां के नामों को होल्ड कर दिया गया हैं। 
ठीक ऐसा ही हाल कांग्रेस में भी हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पास आठों विधानसभा में दो से अधिक नामों का पेनल हैं। मालवा बेल्ट पर दिग्गी राजा और संसदीय क्षेत्र पर मिनाक्षी मेडम की खासी पकड़ हैं। वहीं सूत्र बताते हैं कि इन सीटों पर एक बड़ा पेंच फंसता हुआ दिख रहा हैं। संसदीय क्षेत्र में एक महिला को टिकिट देना, कमलनाथ और दिग्गी राजा गुट में सामंजस्य बैठाकर उम्मीदवार तय करना जैसे कई कारण सामने आ रहे हैं जिसके कारण नामों पर सहमति बनती दिख नहीं रही हैं। 
सूत्रों की मानें तो अगर दोनों पार्टियों में ऐसा ही चलता रहा तो नामांकन की आखरी तारीख 30 अक्टूबर के दो-तीन दिन पहले ही संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों की सूची आएगी। पिछले कई चुनवों में ऐसा हुआ हैं जब नामांकन की तारीख से कुछ ही दिन पहले लिस्ट जारी हुई हैं। अब देखना रोचक होगा कि आखिर संसदीय क्षेत्र में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची कब तक आती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE