नई दिल्ली। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमे एमपी में विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह सहित चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आज बैठक में एमपी की 60 सीटों पर चर्चा हुई हैं। इसके बाद और बैठक की जाएगी साथ ही श्राद्ध पक्ष ख़त्म होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि पहली सूची 15 अक्टूबर को आ जाएगी।
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि आज काफी सीटों पर चर्चा हुई और एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई हैं। कमलनाथ जिस प्रकार से सभी के साथ समन्वयन बनाकर चल रहे हैं उससे कारण हम प्रदेश में एक बड़ी जीत की अग्रसर हैं।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस इस नवरात्री में तीन सूचियों में सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। जैसा की कमलनाथ ने बताया कि पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी। तो वहीं सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस 16 अक्टूबर को वचन पत्र और दूसरी सूची तथा 17 अक्टूबर को तीसरी और अंतिम सूची जारी कर देगी।