BREAKING NEWS
BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 4:25 pm
NEWS : ठिकरीया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या सहित पार्टी कई नेताओं ने की आवश्यक चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय संस्कृति में महिलाओ को देवी का दर्जा दिया जाता है तथा देवी का नाम भी हमेशा पहले लिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश की महिलाओ को समानता का दर्जा प्रदान करते हुए देश की लोकसभा व राज्यो की विधानसभाओ में महिलाओ के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण पास करा महिलाओ को सम्मान प्रदान किया है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के ग्राम ठिकरीया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। 
इस अवसर पर सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के पांच वर्षो के कार्यकाल से पीड़ित है। प्रधान देवेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अनेको जनकल्याणकारी योजनाओ से आज देश में अनेको परिवर्तन आए है तथा देश ने विकास की रफतार पकड़ ली है।
पूर्व प्रधान व मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीण सिह राठौड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमेंशा कमल पर ही अपना भरोसा जताया है। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनलाल डांगी, पूर्व जिला मंत्री हरिसिंह जाट, जीएसएस अध्यक्ष किशनलाल जाट, मण्डल महामंत्री नरेश जाट और जितेन्द्र सालवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लीलाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजु अमराणा व रतनलाल डांगी के प्रयासो से 51 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता शोभालाल डांगी, मण्डल उपाध्यक्ष डालुलाल डांगी, ओंकार गुर्जर, पृथ्वीराज जाट, सुरेश जाट, भंवरलाल डांगी, सीताराम जाट, शक्तिकेंद्र संयोजक भगवतीलाल शर्मा, बुथ अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, मोहनलाल डांगी, शांतिलाल डांगी, रतनलाल डांगी मायरा, देवीलाल जाट, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष शांतिलाल डांगी, सेमलिया सरपंच किशन शर्मा, शम्भुपुरा अजय चौधरी, देवरी मगनीराम डांगी, सामरी कुकाराम डांगी, पूर्व उपसरपंच रामचंद्र डांगी, आईटी संयोजक दीपक जायसवाल, पूर्व ईकाई अध्यक्ष घीसूलाल डांगी, किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश डांगी, ओबीसी मोर्चा मण्डल महामंत्री देवराज सेन, भेरूलाल जाट, मिठुलाल जाट, चंद्रशेखर शर्मा, शंकरलाल जाट, उंकारलाल जाट, रामेश्वर जाट, नगजीराम डांगी, रामचंद्र डांगी, कालुराम डांगी, राधेश्याम डांगी, दशरथ मेनारिया, किशन गुर्जर, नंदलाल डांगी, हीरालाल डांगी, मदनलाल छोगालाल, हीरालाल सुथार, सोनु सेन, प्रकाश जाट, गोपाल गाडरी, रूपलाल गाडरी व कैलाश खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE