BREAKING NEWS
NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 11:41 am
BIG NEWS : अल्प वर्षा से आहत किसानों के साथ भाजपा सरकार ने किया धोखा- बंसल, भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्रों में किए वादों को नहीं निभाया, खेती लाभ की बजाए घाटे का सौदा साबित होने लगी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा सरकार ने अल्प वर्षा से आहत किसानों के साथ धोखा किया है। समय पर फसल नुकसानी का सर्वे नहीं होने से किसानों को न फसल बीमा मिला और न ही मुआवजा दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसानों को झूठा दिलासा देते रहे। चुनावी घोषण पत्रों में किए गए वादों को सत्ता में आने पर भाजपा ने भुला दिया। अब रबी सीजन शुरू हो चुका है। बिना पूर्व सूचना के सिंचाई का शड्यूल बदला जा रहा है। बिजली की लुकाछिपी से परेशान किसान पलेवा भी नहीं कर पा रहा है।
यह बात कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने कही। उन्होने बताया की खरीफ सीजन के दौरान प्रदेश में अल्पवर्षा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। नीमच जिले में औसत 33.5 इंच से भी कम बारिश हुई है। जिसके कारण खरीफ का उत्पादन औसतन 40 प्रतिशत ही हो सका है। ऐसी स्थिति में किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन किसान हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों की पीड़ा को नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि किसानों को सोयाबीन, उड़द, मक्का और अन्य फसलों में नुकसानी का न मुआवजा मिला और न ही फसल बीमा मिला है।

लगातार किसानों के साथ छल कर रही भाजपा-
बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के साथ छल कर रही है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने भावांतर, समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को धोखा दिया। उन्होने कहा कि पिछले आम चुनाव में किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने और विधानसभा चुनाव में खेती को लाभ का धंधा बनाने जैसे वादे भाजपा ने घोषणा पत्र में किए थे। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने घोषणा पर अमल नहीं किया। झूठो वादों के बल पर पांच सात सत्ता में रही भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को अनेक जिंसों में लागत मूल्य भी नहीं मिल सका है। जबकि खेती के लिए खाद, दवाईयां आदि की कीमतों में सरकार ने भारी बढोतरी कर दी। जिससे खेती लाभ की बजाए घोटे का सौदा साबित होने लगी है।

दोहरा नुकसान भुगत रहे किसान-
बंसल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार फसल बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों से सोसायटियों में क्रेडिट कार्ड,ऋण, रासायनिक खाद आदि लेने पर फसल बीमा अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद फसल नुकसानी पर समय पर सर्वे नहीं किया जाता है और न ही बीमादावा राशि दिलाने के प्रति भाजपा सरकार गंभीर दिखती है। जिससे किसानों को दोहरा नुकसान भुगतना पड़ रहा है।

रतजगा करने को विवश हो रहे किसान-
बंसल ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण अंचल के बांध और बड़े तालाब खाली रह गए हैं। अनेक तालाब सूखे हैं। कुआ-बावड़ियों में भी पर्याप्त पानी नहीं है। जिससे रबी सीजन में सिंचित रकबा घट गया है। किसान कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हे पलेवा यानी पहली सिंचाई के लिए पूरी बिजली नही मिल पा रही है। सिंचाई के लिए दिन में छह घंटे और रात में चार घंटे बिजली प्रदाय किया जाना है, लेकिन उसमें भी बिना पूर्व सूचना के आए दिन शड्यूल चेंज किया जा रहा है। इस कारण किसान रातजगा करने को विवश हैं। किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए बंसल ने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी नीमच से किसानों को तय शड्यूल में थ्री फेज बिजली प्रदाय करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE