सुवासरा। विधानसभा क्रमांक 226 सुवासरा का मुकाबला अब रोचक होने जा रहा हैं। क्योंकि अब यहां एक कांग्रेस नेता ने बगावत का रुख अपना लिया हैं। अब सुवासरा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता हैं।
भाजपा ने पहले ही हरदीप सिंह डंग को अपना प्रत्याशी बना दिया था। वहीं कांग्रेस ने आज जारी हुई सूची में राकेश पाटीदार के नाम पर मोहर लगा दी हैं। सुवासरा से राकेश पाटीदार का टिकिट फ़ाइनल होते ही कांग्रेस नेता बालूसिंह तरनोद पूरी तरह से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मैदान में आ चूके हैं। दलबदल की राजनीति से नाराज होकर बालू सिंह सोलंकी उपचुनाव के दौरान ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और लंबे समय से क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे थे, साथ ही कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे।
आपको बता दे की बालुसिंह सोंधिया राजपूत समाज से आते हैं और सुवासरा विधानसभा में सोंधिया वोटर की बडी संख्या में मौजूद है। साथ ही बालू सिंह के समर्थक भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में हैं। क्योंकि दोनों ही दलों में बालूसिंह कार्यकर्ता और पधाधिकारी के रूप में कार्य कर चूके हैं। पुर्व में राधेश्याम पाटीदार के भी करीबी माने जाने वाले बालू सिंह इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में विधानसभा लडने का मुड़ बना चूके हैं।