BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 3:22 pm
BIG NEWS : मंदसौर से विपिन जैन को कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर, ढोल धमाके साथ उम्मीदवार का किया स्वागत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मंदसौर। संसदीय क्षेत्र से मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही मंदसौर शहर कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ उठी। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपिन जैन को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं मिठाइयां बांटी। 
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाई कमान द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने पर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रूप में विपिन जैन को बनाया गया है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन का जोरदार स्वागत किया। ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली। शहर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस उम्मीदवार विपिन जैन का जगह-जगह लोगों ने हर फूलों से स्वागत किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय होने की कामना की और दी बधाई। 
कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन ने मीडिया को बताया कि मैं राहुल गांधी और कमलनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सभी कार्यकर्ताओं का पूरे मन से धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं कि मुझ छोटे से कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए मुझे मौका दिया है। मैं दलोदा की छोटी सी पंचायत में सरपंच पद पर होते हुए इतने विकास कार्य किए हैं कि पूरे हिंदुस्तान में मंदसौर जिले की ग्राम पंचायत दलोदा को विकास की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कराया है। अगर विधानसभा चुनाव में जनता जनार्दन मुझे आशीर्वाद देगी तो मैं पूरे हिंदुस्तान में मंदसौर जिले की मंदसौर विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरे भारत में रोशन करुंगा। इतने विकास कार्यों को डेवलप करूंगा कि आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। 
विपिन जैन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने 20 साल से राज किया है मगर विकास के कार्यों को दरकिनार करते हुए लोगों को भ्रमित किया है। 20 वर्षों में शिवना शुद्धिकरण भी नहीं कर पाए हैं फिर क्या विकास कार्य किया इन्होंने। बेरोजगारी पर विपिन जैन ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर जिले में उद्योग स्थापित किए जाएंगे जिसके कारण बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE