BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 11:51 am
BIG NEWS : नीमच विधानसभा में आया नया मोड़, राहुल गांधी के ऑफिस से सीट को किया होल्ड, महिला उम्मीदवार के टिकट के बन रहे हैं आसार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिले में मनासा सीट से नरेंद्र नाहटा को उम्मीदवार बनाया गया है। नीमच विधानसभा की सीट पर पेच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।  
सूत्रों की माने तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु बंसल की मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं केसी वेणुगोपाल से हुई। उसके बाद नीमच की सीट पर पुनर्विचार के लिए होल्ड पर डाल दिया गया है। 
कांग्रेस संसदीय क्षेत्र में एक महिला को टिकट देने के फार्मूले पर काम कर रही है, इस हिसाब से नीमच सीट पर श्रीमती बंसल का नाम पैनल में जोड़ा गया एवं सीईसी में विचार के लिए रखा गया है। 
गौरतलब है कि बंसल विगत 30 वर्षों से क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रही है, एवं कई बार भाजपा के गढ़ से ऐतिहासिक मतों से जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। बंसल की शैक्षणिक योग्यता, उनकी स्वच्छ छवि, दमदार व्यक्तित्व एवं वैश्य समुदाय से आना उनके लिए लाभदायक साबित हो रहा है। 
सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष एवं राहुल गांधी के साथ बंसल की लंबी चर्चा हुई और सभी मुद्दों पर चर्चा के उपरांत बंसल के कार्य की दोनों नेताओं ने काफी सराहना की है। इस बार बंसल ने बाकी प्रत्याशियों की तरह पोस्टर बैनर वाली राजनीति की जगह दिल्ली में अपने पैर मजबूत किए हैं। 
चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या नीमच विधानसभा का टिकट किसी महिला के खाते में जाने वाला है। परिणाम जो भी हो लेकिन क्षेत्र की एक महिला नेत्री का दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना राजनीतिक गलियारों में हलचल का विषय बना हुआ है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE