BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 3:20 pm
BIG NEWS : दावेदार टिकट के लिए कर रहे कई जतन, कई बैठे दिल्ली-भोपाल में डेरा डाले तो कोई कर हवन, पैदल यात्रा कर मांग रहे मुराद, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। लेकिन अभी भी नीमच विधानसभा के लिए दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। जैसे-जैसे समय निकलता जा रहा है वैसे-वैसे दोनों ही दलों के उम्मीदवारी की चाह रखने वाला नेताओं के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर दोनों ही दलों के इन नेताओं के समर्थक भी अपने-अपने नेता की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर टिकट का दावा कर रहे हैं। जहां एक और नीमच विधानसभा से भाजपा से प्रमुख दावेदार दिलीपसिंह परिहार माँ बगलामुखी में हवन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता की पैदल यात्रा कर टिकट के लिए मन्नत मांग रहे हैं। 
कांग्रेस की बात की जाए तो उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, भानु प्रताप सिंह एवं हरीश दुआ दिल्ली एवं भोपाल में डेरा डाले हुए हैं। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा की पार्टी किसी मौका देती है लेकिन अभी तक इन दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया पर यह कहते हुए पाए जा रहे हैं कि सूत्रों की जानकारी के अनुसार इन नेताजी का टिकट पक्का है। वहीं आम जनता की बात की जाए तो अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव जैसा कोई माहौल दिखाई नहीं दे रहा है तथा आम जनता अपना रुख भी स्पष्ट नहीं कर रही हैं जिससे यह तय माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव बहुत ही रोचक होंगे। साथ ही जैसे ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे उसके बाद चुनाव की सरकार में बढ़ जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE