BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 5:26 pm
BIG NEWS : एमपी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर तो राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, जानिए मल्हारगढ़ सीट सहित 09 प्रत्याशियों की सूची का क्या हैं मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस के 9 विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा की सोशल मीडिया पर वायरल सूची को प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी ने फर्जी बताया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर रविवार को जारी हुई 144 उम्मीदवारों की सूची के बाद सोशल मीडिया पर 9 उम्मीदवारों की एक ओर सूची वायरल है। जिसमें मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी उम्मीदवार का नाम अधिकृत करना बताया है। 
सोशल मीडिया पर सोमवार को जारी इस सूची में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ ही 8 अन्य विधानसभा उम्मदवारों के भी नाम है, साथ ही नीचे कांग्रेस के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल के भी हस्ताक्षर है। सूची वायरल होते ही लोग बिना सत्यता जाने इसे व्हाट्स एप ग्रुप में भी शेयर करने लगे। जब इसकी पड़ताल की तो यह लिस्ट फर्जी निकली। कांग्रेस की अधिकारिक सोशल साइड पर भी इस सूची को लेकर कोई जिक्र नही था।
फर्जी सूचनाओं से कर रहे गुमराह- 
उल्लेखनीय है कि चुनाव में प्रतिद्वंदी व विपक्षी पार्टी फर्जी आडियो, वीडियो व लेटरपेड का इस्तेमाल कर सोशल साइड पर डालकर आमजन को गुमराह कर रहे है। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बाद में उन्हें इसका खंडन करना पड़ा। मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार श्यामलाल जोकचन्द्र की भी वर्तमान में एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में जोकचन्द्र ने पूर्व में ही एसपी को आवेदन देकर फर्जी आडियो बनाकर वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। जोकचन्द्र कहना है आडियो फर्जी है, उनकी छवि धूमिल करने के लिए प्रतिद्वंदी एसा कर रहे है।
लिस्ट फर्जी- 
मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीवसिंह से चर्चा की तो उनका कहना था कि कांग्रेस ने अगली कोई सूची जारी नही की है, सोशल मीडिया पर वायरल सूची फर्जी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE