BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 12:43 pm
ELECTION BREAKING : एमपी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, ओबीसी आरक्षण सहित जातीय जनगणना को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने किया वादा, कन्या विवाह योजना की राशि में बड़ा फेरबदल, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'हम एमपी की आईपीएल टीम बनाने की कोशिश करेंगे। घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की तरह गोबर खरीदने की गारंटी भी दी गई है। एक साल में तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वचन हैं। 7 वर्गों के लिए अलग पत्र बनाया गया है।
घोषणा पत्र में यूथ, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई हैं। खासतौर पर किसानों की खेती की लागत कम करने पर फोकस है। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना कराने का वादा भी इसमें है।
भोपाल में रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ कमलनाथ, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 ​यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ करने का वादा भी किया है।

कमलनाथ के नए वचन-
कांग्रेस सरकार किसानों से धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी।
गेहूं 2600 रु प्रति क्विंटल पर खरीदेंगे। कमलनाथ ने कहा कि लक्ष्य 3000 रु प्रति क्विंटल देने का है। नंदिनी गो धन योजना में दो रु किलो गोबर खरीदेंगे। गांव में एक लाख नए पद बनाकर भर्ती करेंगे। युवा स्वाभिमान योजना शुरू करेंगे। बेरोजगारों को 1500 से 3000 रु तक की मदद देंगे। स्वास्थ्य के अधिकार का कानून बनाएंगे। 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रु तक का दुर्घटना बीमा कराएंगे। बेटी विवाह योजना में हम एक लाख एक हजार रु की सहायता देंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1200 रुपए करेंगे। किसानों से गेहूं 2600 रु प्रति क्विंटल और धान 2500 रु प्रति क्विंटल पर खरीदेंगे। 5 हॉर्सपावर फ्री बिजली देने के साथ 10 हॉर्सपावर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे। किसानों को किसान फ्रेंडली ऐप उपलब्ध कराएंगे। कांग्रेस ने जो 1000 गोशालाएं प्रारंभ की थी, दोबारा शुरू करेंगे। गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे। सहकारी क्षेत्र के जरिए दूध खरीदी पर 5 रु प्रति लीटर बोनस देंगे। मछुआरों, कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे। सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे। खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे एवं प्रशिक्षण देकर किट देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE