BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 2:20 pm
BIG NEWS : एमपी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस का घोषणा पत्र, मालवा के अफीम किसानो के लिए कांग्रेस का बड़ा वचन, काश्तकार लगातार उठा रहे थे ये मुख्य मांग, पढ़े खबर      

Share On:-

डेस्क। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं। घोषणा पत्र में 10 नए वचनों को शामिल किया गया है। भोपाल में रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ कमलनाथ, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने वचन पत्र जारी किया। एक साल में तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू, 1290 वचन और 101 गारंटी हैं। कांग्रेस के वचन पत्र में मालवा के लिए अहम घोषणा को भी शामिल किया गया हैं। 
सर्वविदित हैं मालवा में रतलाम-मंदसौर-नीमच जिले में किसानो का एक बड़ा धड़ा अफीम की खेती करता हैं। साथ ही नीमच और मंदसौर जिला देश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक क्षेत्र भी हैं। अफीम किसान अपनी कई मांगों को लेकर लगातार संघर्ष भी करते आए हैं। अफीम किसानों की मांगों में काश्तकारों की एक प्रमुख मांग यह भी हैं कि डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर कर दिया जाए साथ ही साथ ही डोडाचूरा को आबकारी के अंतर्गत लाया जाए। अफीम किसान संघर्ष समिति लगातार किसानो पर बन रहे एनडीपीएस प्रकरण को लेकर भी आवाज उठाते आए हैं। 
कांग्रेस ने जारी किए आज घोषणा पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया हैं कि डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर कर आबकारी के अंतर्गत लाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही डोडाचूरा के फर्जी केस की जाँच कर जेल में बंद बेकसूर किसानों के साथ न्याय किया जाएगा।         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE