BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 4:59 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा विधानसभा सीट और कांग्रेस के प्रत्याशी, जब दौड़ से बाहर हुए ये दावेदार तो खड़ा हुआ नया बखेड़ा, इस नेता के समर्थकों ने फूंका पुतला, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर    

Share On:-

मनासा। कांग्रेस पार्टी द्वारा नीमच जिले की मनासा विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा को प्रत्याशी बनाया हैं। जिसको लेकर मनासा में विरोध शुरू हो गया हैं। मनासा से कांग्रेस नेताओं ने नाहटा को बाहरी उम्मीदवार बताया हैं साथ ही स्थानीय उम्मीदवार की मांग लेकर विरोध शुरू कर दिया हैं। 
इसी के तहत आज मनासा के मंगलम रिसोर्ट में नाहटा के विरोधियो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनासा से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे मंगेश संघई, इन्दरमल पामेचा, सुरेश धनगर, दिनेश राठौर चंद्रशेखर पालीवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में बाहरी उम्मीदवार का जमकर विरोध किया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भोपाल से लगाकर दिल्ली तक विरोध दर्ज करवाकर हाईकमान से निर्णय बदलने के लिए दबाव बनाया जाएगा। अगर निर्णय नहीं बदला गया तो पुनः तहसील के कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक बुलाई जावेगी, उस बैठक में कार्यकर्ताओं की भावना अनुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सभी वक्ताओं ने नरेंद्र नाहटा के खिलाफ काफी आक्रोश व्यक्त किया और नाहटा का पुतला भी दहन किया। 
गौरतलब हैं कि कांग्रेस ने पहली सूची में ही नरेंद्र नाहटा का नाम मनासा से फ़ाइनल कर दिया था। नाहटा ने भी क्षेत्र में अपने दौरे शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं से लगातार नाहटा मिल रहे हैं। वहीं मंगेश संघई ने दावा किया था कि आज की बैठक में 10 हजार कार्यकर्ता इक्कठे होंगे लेकिन बैठक में गिनती के ही कार्यकर्ता आ पाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE