BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 11:54 am
BIG BREAKING : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में, बाकि 86 सीटों पर चल रहा मंथन, दिग्गी राजा की जवाबदारी वाली 35 विधानसभा पर भी नामों की चर्चा, पढ़े खबर   

Share On:-

नई दिल्ली। एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही हैं। बैठक में मध्यप्रदेश की बाकी 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हो रही हैं। कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची में 144 उम्मीदवार घोषित किए थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और मप्र पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
कांग्रेस ने प्रदेश में लगातार हार रही 66 सीटों की जवाबदारी दिग्विजय सिंह को दी गई थी। दिग्गी राजा ने लगातार इन 66 सीटों पर सर्वे किया और नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से लम्बी बातचीत कर सामंजस्य बिठाने का कार्य किया। दिग्गी राजा ने कांग्रेस के मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों से भी मीटिंग की थी। साथ ही इन 66 सीटों से जिताऊ उम्मीदवार को खोजने की जवाबदारी भी दिग्विजयसिंह को मिली थी।दिग्विजय सिंह ने 66 सीटों की अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को दो महीने पहले सौंप दी थी। इनमें से अभी 35 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी हैं।
इन सीटों में ग्वालियर, गुना, बीना, खुरई, रहली, सागर, रामपुर बघेलान, सिरमौर, देवतालाब, रीवा, देवसर, धौहनी, जय सिंहनगर मुड़वारा, जबलपुर कैंट, पनागर, होशंगाबाद, पिपरिया, सांची, कुरवाई, गोविंदपुरा, सारंगपुर, शुजालपुर देवास, खातेगांव, बागली, हरसूद, खंडवा, बुरहानपुर, बदनावर, इंदौर-5, उज्जैन दक्षिण, रतलाम ग्रामीण, नीमच और जावद पर अभी उम्मीदवार की घोषणा बाकी हैं। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन सीटों पर भी मंथन चल रहा हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE