BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 1:41 pm
BIG BREAKING : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशियों की सूची में नाम गायब होने पर इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, राजधानी में थामा भाजपा का दामन, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ राज तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को वे भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल में बीजेपी कार्यालय में उन्होंने सदस्यता ली। सिद्धार्थ कांग्रेस के टिकट पर रीवा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वे रीवा की त्योंथर सीट से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने यहां से रमाशंकर सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

सिद्धार्थ राज तिवारी ने कहा हमारे परिवार ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद कांग्रेस जॉइन की थी। आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में मौका मिलता है। इसी से प्रभावित होकर आज भाजपा का दामन थाम रहा हूं।

विंध्य के बड़े जनाधार वाले कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी को रीवा के सफेद शेर के नाम जाना जाता है। वे 1993 और 1999 में दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE