सेगांव। जय आदिवासी युवा संगठन सेगांव की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ सेक्टर की बैठक का आयोजन नगर के शिव टेकड़ी मंदिर प्रांगण में बुधवार को संपन्न हुई। संगठन के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार मोहन किराड़े को जयस के कार्यकर्ताओं ने भारी बहुमतों से विजय दिलाने की शपथ दिलाई गई। वही ग्राम पंचायत कमेटी बनाने के लिए ब्लाक अध्यक्ष गोपाल जमरे द्वारा कार्यकर्ता को निर्देश दिए। हर पोलिंग बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर अपने बूथ को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। निर्दलीय प्रत्याशी मोहन किराडे ने कार्यकर्ताओं से अपील की जो परंपरागत वोट दिए जाते हैं उनसे अलग हटकर नई परिपाटी चालू करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले समय में राजा का बेटा रानी की कोख से ना पैदा होकर आम जनों से वोटो से बनना चाहिए।
जय आदिवासी युवा संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अभी मोहन किराडे को जयस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी अभी नहीं बनाया गया है जल्द ही जयस की सूची में नाम आने की प्रबल संभावना है। मोहन किराडे ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 8 से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में विधायक केदार डावर की पत्नी को जिला पंचायत चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी। मोहन किराडे को करीब 18618 वोट मिले थे वही कमला केदार डावर को 20021 वोट मिले थे।
जिसके बाद कमला केदार डावर की जीत हुई। एक बार पुनः भगवानपुरा विधानसभा से उम्मीदवार बनने जा रहे है जबकि अबकी बार 186 से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी केदार डावर का नाम सामने आ चुका है। वही बीजेपी से नामों पर मंथन जारी है।