BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 12:28 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, शुजालपुर में प्रत्याशी का जमकर विरोध, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूंका उम्मीदवार का पुतला, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी देखने को मिली है। एक तरफ दूसरी लिस्ट आते ही जश्न का माहौल देर शाम से चल रहा है वहीं दूसरी तरफ सुबह होते ही दूसरे गुट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा चुने गए प्रत्याशी का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज करवाया, पुतला दहन के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए शराब ठेकेदार नहीं चलेगा दारू ठेकेदार नहीं चलेगा के नारे भी यहां लगाए गए।
शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से तीन दावेदार थे जिसमें योगेंद्र सिंह बंटी बना जो कि कांग्रेस के शाजापुर जिले के जिला अध्यक्ष हैं दूसरे नंबर पर रामवीर सिंह सिकरवार जो की पूर्व में भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और भाजपा के इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश शासन राज्य शिक्षा मंत्री ने इन्हें मामूली मतों से हराया था वहीं तीसरे नंबर पर महेंद्र जोशी जो की सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही दूसरे गुट के कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट मिलते ही उसका पुतला दहन कर दिया शुजालपुर विधानसभा के गोलाना बस स्टैंड पर योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थकों ने कांग्रेस से प्रत्याशी चुने गए रामवीर सिंह सिकरवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले का दहन किया और अपना विरोध जताया है। 
वहीं नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताते हुए योगेंद्र सिंह बंटी बना समर्थको ने स्पष्ट कर दिया कि शुजालपुर विधानसभा में वह रामवीर सिंह सिकरवार के लिए रोड़ा बनेंगे और उनके वोट में सेंध लगाएंगे। योहेंद्र सिंह बंटी बना समर्थको ने नारेबाजी में कहा कि दारू ठेकेदार नहीं चलेगा, शराब व्यापारी नहीं चलेगा और शराब ठेकेदार का विरोध किया, क्योंकि रामवीर सिंह सिकरवार पिछले कई वर्षों से शाजापुर जिले की कई शराब की दुकानों के ठेकेदार हैं उनके व्यापार को लेकर भी यहां जमकर नारेबाजी की गई। मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब ठेकेदार को टिकट दे दी और उसका परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन और गलत निर्णय का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के सभी नेताओं को यहां मीडिया से बात करते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर कोसा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE